*नर्मदा परिक्रमा पथ से शराब दुकान हटाने की मांग, वार्डवासियों ने कहा शराब दुकान नही हटी तो करेंगे आंदोलन* *अभी भी समय प्रशासन और विभाग दूसरी जगह देख ले जगह*






नर्मदा परिक्रमा पथ से शराब दुकान हटाने की मांग, वार्डवासियों ने कहा शराब दुकान नही हटी तो करेंगे आंदोलन
अभी भी समय प्रशासन और विभाग दूसरी जगह देख ले जगह


खिरकिया। नगर में मुख्य नर्मदा परिक्रमा मार्ग पर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के बाजू से संचालित हो रही अंग्रेजी शराब दुकान को वार्ड में ही अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने पर अब रहवासी लामबंद हो गए है। वार्ड क्र. 6 के रहवासियों ने मंगलवार को जनसुनवाई में हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपकर शराब दुकान को हटाने की मांग की है। वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शराब दुकान नही हटायी जाती है तो धरना प्रदर्शन एवं उग्र आंदोलन किया जाएगा। वार्डवासियों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि नगर के वार्ड क्रमांक 6 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाजू से अंग्रेजी शराब दुकान संचालित की जा रही है। वर्तमान वित्तीय वर्ष समाप्त होने पर इस शराब दुकान को इसी मार्ग पर वर्तमान स्थान से सामने की ओर महिला बाजार क्षेत्र की ओर किसी अन्य दुकान में स्थानांतरित किए जाने की कवायदें की जा रही है। जो कि रहवासियों और दुकानदारो के लिए परेशानियों का सबब बनेगी। पूर्व से ही यह शराब दुकान अस्पताल में आने वाले मरीज एवं आसपास के रहवासियों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। वार्डवासियों ने कहा कि इस दुकान को वार्ड में ही अन्यत्र स्थानांरित किए जाने के बजाय वार्ड से ही हटाया जाना चाहिए।
नर्मदा परिक्रमा पथ पर है शराब दुकान
वार्डवासियों ने बताया कि यह मार्ग नर्मदा परिक्रमावासियो का मार्ग है। जहां से प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में महिला, पुरुष, वृद्ध नर्मदा परिक्रमावासी गुजरते हैं। इस धार्मिक कार्य के दौरान उनको इस शराब दुकान के चलते असुविधा होती है एवं शराबियों का सामना करना पड़ता है। जिससे उनकी भावनाएं और आस्था आहत होती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा बस स्टैंड रेलवे स्टेशन सहित अन्य शासकीय कार्यालय तक पहुंचाने का यह मुख्य मार्ग है जहां पर भी आने वाले हितग्राहियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शराब दुकान वर्तमान में रहवासियों के लिए किसी पीड़ा से कम नही है। समय समय पर वार्डवासी शराब दुकान के चलते होने के वाली समस्याओ के बारे में प्रशासन को अवगत कराते रहते है, लेकिन प्रशासन द्वारा हमेशा इसको नजरअंदाज किया जाता रहा है।
दुकानदारो ने कहा- हमारा व्यवसाय हो जाएगा खत्म
यह नगर का अतिव्यस्तम क्षेत्र है। मुख्य चौराहा होने के कारण व्यवसायिक दुकान स्थित है। इस मार्ग पर महिलाओं से सम्बन्धित कई दुकानें है, मुख्यत जनरल स्टोर्स, चूड़ी बाजार एवं अन्य दुकानें स्थित है, जहां महिलाओं का आना जाना लगा रहता है। दुकानदाराने ने कहा कि महिला बाजार की ओर दुकान को स्थानांतरित किए जाने से उनका व्यवसाय पूरी तरह खत्म हो जाएगा। वर्तमान में शराब दुकान एवं शराबियों के उत्पात के कररण इस ओर महिलाओं का आना जाना कम हो गया है। जिससे व्यवसाय पर काफी फर्क पड़ा रहा है। यदि ऐसा होता है तो बाजार एवं व्यवसाय पूरी तरह चौपट हो जाएगा। शराब दुकान होने के कारण शराब दुकान के बाहर एवं सड़कों पर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। शराबी खुलेआम गाली गलौच करते है। कई बार विवाद की स्थिति भी बनती है। मारपीट तक की नौबत आ जाती है। जिससे रहवासियों काफी असुविधा होती है। पूर्व में भी वार्डवासी इसको लेकर शिकायतें कर चुके है। वार्डवासियों ने मांग की है कि शराब दुकान को इस मार्ग से हटाकर नगर में अन्यत्र स्थानांतरित की जावे, यदि शराब दुकान इस मार्ग पर खोली जाती है तो हम सब रहवासी धरना प्रदर्शन करेंगे, बावजूद उसके शराब दुकान यहां खोली जाती है तो हम नागरिकों को उग्र आंदोलन करने पर विवश होना पड़ेगा। हस्ताक्षर करने वालो में कमलनयन काबरा, योगेश नागड़ा, आकाश चंद्रवंशी, मो. शमीम खान, अज्जू साकला, कम्मू साकला, लालचंद मीणा, शाहरूख मंसूरी, विष्णु मालवीय, अली मोहम्मद साकला, चेतन चौहान, राजेश मेहता, सोएब खान, फिरोज खान, राहुल, धीरज गुर्जर, राजा अली, जिशान अली, राजेश जेठवानी, पप्पू चौहान, मालाकार









