मध्य प्रदेश

*नगर पालिका अध्यक्ष एवं कलेक्टर ने अजनाल नदी तट पर श्रमदान कर “जल गंगा संवर्धन अभियान” का शुभारंभ किया*……*(देखे वीडियो)*

 

 

 

 

*नगर पालिका अध्यक्ष एवं कलेक्टर ने अजनाल नदी तट पर श्रमदान कर “जल गंगा संवर्धन अभियान” का शुभारंभ किया*

रिपोर्टर;यश पांडे

 

हरदा 30 मार्च 2025, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में प्रदेश सरकार ने जल संरक्षण एवं संवर्धन को ध्यान में रखते हुए 30 मार्च से “जल गंगा संवर्धन अभियान” प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। यह अभियान आगामी 30 जून तक जारी रहेगा। इस अभियान के तहत जल स्रोतों के गहरीकरण एवं जीर्णोद्धार जैसे कार्य किए जाएंगे। जिले में इस अभियान का शुभारंभ रविवार को हरदा शहर स्थित अजनाल नदी के तट पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारियों ने श्रमदान कर किया। इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया, उपाध्यक्ष अंशुल गोयल और कलेक्टर आदित्य सिंह सहित अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान किया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कमेडिया ने इस अवसर पर बताया कि अजनाल नदी तट पर सौंदर्यीकरण, स्टोन पिचिंग, वृक्षारोपण और गहरीकरण के कार्यों के लिए लगभग ढाई करोड रुपए स्वीकृत हुए हैं। कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर सतीश राय, एसडीएम हरदा कुमार शानू देवड़िया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार और जिला शिक्षा अधिकारी डी एस रघुवंशी भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!