मध्य प्रदेश

*खिरकिया नगर परिषद में बजट पर हुई चर्चा*…. *खिरकिया नगर परिषद में एक राष्ट्र एक चुनाव के प्रस्ताव पर सर्वसमत्ती से चर्चा कर शासन को भेजा* *नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा और वार्डो के पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई* ….*.सभी वार्डो में डामरीकरण रोड का प्रस्ताव लिया….मछली बाजार के निर्माण और हाई मास्क लगाने के प्रस्ताव पर सभी ने स्वीकृति दी*. ..*.बस स्टेंड और खेल मैदान के लिए शासन से मांगी जाएगी जमीन*…. *होर्डिंग लगाने के लिए शुल्क में की वृद्धि*…..*वार्ड क्रमांक 14 में सुलभ शौचालय निर्माण के लिए दर स्वीकृत*….

 

 

 

रिपोर्टर:,यश पांडे

खिरकिया:- आज दिनांक 28/03/2025 को नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती इन्द्रजीत महेन्द्रसिंह खनुजा की अध्यक्षता में परिषद बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रस्ताव क्रमांक 1 से 21 तक रखे गये एवं दो अध्यक्ष की अनुमति से रखे गये , जिसमें प्रस्ताव क्र. 01 और 2 की दर स्वीकृत की गई , प्रस्ताव क्र. 3 एवं 4 में दरे आमंत्रित करने की स्वीकृति, प्रस्ताव क्र.8 में आगामी ग्रीष्म ऋतु के देखते हुए मरम्मत कार्य हेतु सामग्री दरे आमंत्रित करने की एवं 9 में मछली बाजार निर्माण कार्य करने की प्रसताव क्रमांक. 10 में नगर के मुख्य मार्गो पर हाईमास्क लगाने की , प्रस्ताव क्र. 11 में होर्डिग लगाने हेतु 100 प्रति वर्गफुट के दर बढाने का निर्णय लिया गया । प्रस्ताव 12 में वर्ष 2025-26 बजट निकाय का बजट पेष किया गया जिसे 716047193 आय एवं व्यय 715987900 अनुमानित वचत 59293 का प्रस्ताव पास किया गया है। प्रस्ताव क्र. 13 निकाय क्षैत्र के समस्त वार्डो मेें डामरीकरण कार्य कराने का निर्णय लिया गया। प्रस्ताव क्र. 14 में बस स्टेण्ड एवं खेल मेदान हेतु शासन से भूमि की मांग की जावे। प्रस्ताव क्रमांक 15 में नई स्काई लिफट लेने का निर्णय लिया गया । प्रस्ताव क्र. 16 में आगामी ग्रीस्म ऋतु को देखते हुए पेजयल व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। प्रस्ताव क्र. 17 में अमृत 2.0 योजना अंतर्गत निर्माणाधीन टंकी का समयावधि बढाने का तथा वार्ड क्र. 14 में सुलभ शौचालय निर्माण कार्य की दर स्वीकृत की गई एवं 19 में अमन हरद्वाज की परीक्षावधि समाप्ति का निर्णय लिया गया तथा सफाई कामगार शेख रईस की पदोन्नति का विषय अगली बैठक मेे रखने का निर्णय लिया गया। 21 में जो कर्मचारी की सेवावधि 12 वर्ष की होगई उनको क्रमोन्नति दिये जाने की एवं राष्ट्र एक चुनाव का प्रस्ताव शासन को भेजने का निर्णय , अंबेडकर भवन आदिवासियो के लिये निर्माण करने का निर्णय लिया गया है उपरोक्त 1 से 23 तक प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किये गये।
उक्त बैठक में उपाध्यक्ष श्री विजयंत गौर, पार्षद श्रीमति फुलबाई उईके, श्रीमति किरण नरेन्द्र आठनेरे, श्रीमति नेहा रविन्द्र दुआ, श्रीमति संगीता अभिषेक पांडे, श्रीमति लक्ष्मी संजय यादव, श्रीमति पुष्पा अनिल जैन, श्री नितिन गुप्ता, श्री सुरेन्द्र आठनेरे, श्रीमति रमा सत्यनारायण गौर, श्री राजेष मालाकार, श्री अनिल मालाकार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री ए.आर.सांवरे, श्री अषोक उईके लेखापाल, श्री सुनील राजपूत नरेष बाओनिया, राकेष पाराषर, भागवत राय, रामेष्वर सोनी, मनोज जोषी आदि न.प. कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!