*कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा प्रेस कान्फ्रेस में खिरकिया नगर परिषद में प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमिताओं का मुद्दा उठाया था*….. *खिरकिया एसडीएम ने लिया एक्शन जांच दल किया गठित*







रिपोर्टर:यश पांडे
कुछ दिनों पहले खिरकिया में पटेल कॉम्पेक्स में कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा खिरकिया नगर परिषद में प्रधानमंत्री आवास को लेकर अनियमिताओं की शिकायत की थी और जनहित के मुद्दे उठाए गए थे जिस पर खिरकिया एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच दल गठित किया है
इस संबंध में हमारी बात खिरकिया एसडीएम श्री अशोक कुमार डहरिया से हुई उन्होंने पुष्टि की है कांग्रेस पदाधिकारियों की शिकायत पर जांच दल गठित किया गया है प्रधानमंत्री आवास में हुई अनियमिताओं की जांच करेंगे
पूर्व में कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा की गई प्रेस कांफ्रेंस के वीडियो
कांग्रेस पदाधिकारियों से प्राप्त प्रेस नोट
*प्रेस नोट*
कांग्रेस पार्टी द्वारा विगत कुछ समय पहले खिरकिया नगर परिषद को लेकर एक प्रेस कांफ्रेस कर जनहित के मुद्दे उठाए गए थे जिसका असर अब धीरे धीरे देखने को मिल रहा है इस प्रेस कांफ्रेस मे कांग्रेस नेताओं द्वारा मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना मे हुई गड़बड़ी का मामला उठाया गया था तथा इसी विषय को लेकर युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष श्री भूपेंद्र राजपूत एवं देवेंद्र राजपूत ने जिला कलेक्टर महोदय से भी मुलाक़ात कि थी अब इस मामले मे प्रशासन सक्रिय होता नजर आ रहा है विगत दिनों अनुविभागीय अधिकारी महोदय ने अपने कार्यालय मे नप cmo एवं कांग्रेस नेताओं भूपेंद्र राजपूत अनुरूप बायवार आनंद मांझी को बुलवा के जाँच कमेटी गठन कर योजना मे हुई गड़बड़ी का पता लगाने कि बात कहीं थी नगर परिषद cmo का भी कहना है कि वे प्रधानमंत्री आवास योजना हुई गड़बड़ी का पता लगाकर दोषी अधिकारी कर्मचारी एवं गलत तरिके से योजना का लाभ लेने वाले हितग्राहियो कि पहचान कर उनके पर उचीत डंदात्मक कार्यवाही करने को लेकर प्रतिबध है
जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनुरूप बायवार ने एक प्रेस नोट जारी कर उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी जनहित मे विपक्ष कि भूमिका निभाते हुए नागरिकों के हक कि लड़ाई लड़ती रहेगी









