*डिंडोरी में भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने बनाया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस…* ..*डिंडोरी मंडला सांसद फंगन सिंह कुलस्ते उपस्थित हुए*…. .*भाजपा सरकार में शासन की योजनाओं से महिलाए बन रही है आत्मनिर्भर: नरबदिय मरकाम (जिला अध्यक्ष। महिला मोर्चा)*





आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला डिंडोरी में महिला मोर्चा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया जिसमें हमारे डिंडोरी मंडला के सांसद श्री फग्गनसिंह कुलस्ते जी के मुख्य आतिथ्य में एवं कार्यक्रम की अध्यक्ष सुनीता सारस के उपस्थिति में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को भव्य रूप से मनाया गया जिसमें हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में सांसद जी ने उद्बोधन के माध्यम से अवगत कराया एवं नगर पंचायत अध्यक्ष ने महिलाओं की सशक्तिकरण के बारे में बताया एवं महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती नरबदिया मरकाम द्वारा शासन की योजनाओं और महिलाओं को कैसे आत्मनिर्भर बनना है के बारे में जानकारी दी गई । इस कार्यक्रम में उपस्थित जिला संगठन से भाजपा जिला अध्यक्ष चमरूसिंह नेताम जी के द्वारा भी महिलाओं के प्रति आगे बढ़ने की बात की गई एवं डिंडोरी प्रभारी गिरीश द्विवेदी का उद्बोधन महिला जागरूकता पर हुआ। एवं महिला मोर्चा द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी की सशक्तिकरण योजना जैसे मुद्रा योजना लखपति दीदी जन धन योजना से लाभान्वित हुई बहनों को सम्मानित भी किया गया कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंद्रावती धुर्वे श्रीमती सुशीला मार्को जिला मंत्री कीर्ति गुप्ता सपना जैन जिला पंचायत सदस्य ज्योति प्रकाश धुर्वे हीरा रदेश परस्ते जनपद अध्यक्ष आशा धुर्वे एवं पार्षद गण रुपाली जैन स्मिता बर्मन भाजपा से वरिष्ठ नेता गढ़ श्री अशोक अयोध्या कैलाश चंद जैन जी पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुनील जैन जी श्री राजेंद्र पाठक जी जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ती जी नरेंद्र राजपूत अवध राज बिलैया एवं मातृशक्ति रजनी श्रीवास रजनी मंडे नीलू जैन ललित धुर्वे शालिनी मरावी प्रतिमा सारथी संतोषी मरावी कार्यक्रम संचालक महिला मोर्चा जिला महामंत्री कुंवरिया मरावी एवं अन्य बहने उपस्थित रहें।




