मध्य प्रदेश

*छोटे से ग्राम कालधड़ की बेटी रानू गुर्जर प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर बनी डॉक्टर (एम.बी.बी.एस.) रानू गुर्जर।।*…. *अगला लक्ष्य मास्टर्स इन सर्जरी (एम.एस.) बनने का।।*……. *बेटी रानू की कहानी पिता नारायण एवं सहयोगी आशीष समदड़िया की जुबानी।।*

 

 

छोटे से ग्राम कालधड़ की बेटी रानू गुर्जर प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर बनी डॉक्टर (एम.बी.बी.एस.) रानू गुर्जर।।

अगला लक्ष्य मास्टर्स इन सर्जरी (एम.एस.) बनने का।।

बेटी रानू की कहानी पिता नारायण एवं सहयोगी आशीष समदड़िया की जुबानी।।

रिपोर्टर:यश पांडे

खिरकिया:- ग्राम कालधड़ जो कि खिरकिया से 5 किलोमीटर दूरी पर बसा है। 14 एकड़ के उन्नत एवं लगनशील,मेहनती, साहसिक,गुरु राम से समकित प्राप्त कृषक नारायण (लालू) गुर्जर की बेटी का सपना था कि मुझे डॉक्टर बनना है। इस सपने को साकार करने में दादा स्मृति शेष कांता प्रसाद गुर्जर का विशेष सहयोग था आपने दोनों बेटों को कहा कि 5 एकड़ खेती भी विक जाए तो चिंता मत करना पोती को डॉ. जरूर बनाना 15/01/2019 को रानू के दादाजी कन्ताप्रसाद का देहावसान हो गया था ।

पिता के सपनों को दोनों बेटे क्रमशः बड़े बेटे नारायण एवं अनुज बेटे कैलाश गुर्जर ने विपरीत परिस्थितियों के बाबजूद बेटी रानू ने सपनो में पंख लगा दिए। नारायण – कैलाश के पास में इतनी पूंजी नहीं होने के बाबजूद बेटी/भतीजी के सपने को साकार रूप देने हेतु पूरे परिजनो ने कड़ी मेहनत,लगन व पुरुषार्थ से किसानी कर बेटी को आगे बढ़ाया और पढ़ाया। साथ ही उनके मनोबल को दृढ़ता के साथ मजबूती प्रदान कर संबल बढ़ाने में किराना व्यवसाई वीर पिता कमलचंद समदड़िया (जैन) खिरकिया एवं सामाजिक कार्यकर्ता,कृषक दुर्गाप्रसाद मुछाला कालधड़ का सहयोग अविस्मरणीय है।
एम.बी.बी.एस.का पूरा नाम बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी,
वर्ष 2019 में बेटी रानू का कोटा में नीट की तैयारी हेतु जाना हुआ नीट का पूरा नाम नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस एग्जाम टेस्ट है। वर्ष 2020 मे पीपुल्स हॉस्पिटल भोपाल के लिए चयन हुआ। साढ़े चार वर्ष पढ़ाई करने पर 24/03/2025 को रिजल्ट आया जिसमें रानू पिता नारायण प्रसाद गुर्जर कालधड़ का सपना पूरा हुआ और वह MBBS के अंतिम (फाइनल) वर्ष में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई। जिसे अब डॉ. रानू गुर्जर के नाम से जाना जाएगा।
बेटी रानू का अगला लक्ष्य मास्टर्स इन सर्जरी M.S. का है।
रानू ग्राम कालधड़ की प्रथम MBBS डॉक्टर बनने पर परिजनों,ईस्ट-मित्रों, ग्राम वासियों, क्षेत्र वासियों ने बधाई दी।हरदा विधायक डॉक्टर रामकृष्ण दोगने,श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं गुरुभक्तो ने दूरभाष से बेटी रानू को डॉक्टर बनने एवं गांव का गौरव बढ़ाने पर बधाईया दी।
ग्राम सरपंच ओम मुछाला ने कहा बेटी रानू के हौसले ने ग्राम का गौरव बढ़ाया ग्राम की प्रथम डॉक्टर बनी।
रिजल्ट आते ही सर्वप्रथम “समता दीप” जो खिरकिया नगर के समदड़िया परिवार के गौरव श्री मधुरमुनिजी म.सा. का दीक्षा पूर्व निवास रहा! निवास स्थान पर पहुंचकर वीर माता सुषमा पिता कमलचंद सहित परिवार के परिजनों एवं दुर्गाप्रसाद मुछाला से आशीर्वाद प्राप्त किया!! इस अवसर पर समदड़िया परिवार द्वारा डॉक्टर रानू गुर्जर का स्वागत,,सम्मान, अभिनंदन किया गया।ज्ञातव्य है कि मधुरमुनिजी म.सा. दीक्षा पूर्व नाम मनीष समदड़िया का ग्राम कालधड़ से वर्षों पुराना आध्यात्मिक लगाव रहा साथ ही जब वे किराना दुकान के संचालक थे तब से उनका आसानी ग्राम रहा।राम गुरु कृपा केवलम रही की वर्ष २०१५ का श्री विनयमुनिजी म.सा. एवं श्री मधुरमुनिजी म.सा.का ऐतिहासिक स्वर्ण अक्षरों में अंकित होने वाला चातुर्मास ग्राम वासियों की श्रद्धा, समर्पणा ,सहजता, सरलता से संपादित हो पाया था।
यह जानकारी आशीष समदड़िया खिरकिया ने प्रदान की।

गांव की बेटी के सम्मान में।।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!