Uncategorized

*अखिल भारतीय धर्मदास गण परिषद में मंत्री बने राजेश मेहता*

 

अखिल भारतीय धर्मदास गण परिषद में मंत्री बने राजेश मेहता

खिरकिया। जैन श्वेताम्बर माज के सदस्य राजेश मेहता को अखिल भारतीय धर्मदास गण परिषद का मंत्री नियुक्त किया गया। सामाजिक तौर पर सक्रियता, सामाजिक उत्थान व सामाजिक कार्यो में सहभागिता को देखते हुए राजेश मेहता को धर्मदास गण परिषद में मंत्री नियुक्त किया गया है। वे पूर्व में भी विभिन्न सामाजिक संगठनो में पद पर रहकर सकुशल कार्य करते रहे है। वही खिरकिया में नगर विकास समिति के सचिव भी है। श्री मेहता की नियुक्ति पर समाजजनो, स्नेहीजनो ने हर्ष व्यक्त किया है। गौरतलब है कि श्री धर्मदास गण परिषद अध्यक्ष भरत भंसाली द्वारा कार्यकारिणी का गठन किया है। जिसमें उपाध्यक्ष महेन्द्र कर्नावट लिमड़ी, सुरेश चंडालिया महिदपूर, राजेश चपलोत उज्जैन, लोकेन्द्र बनवट आष्टा, सुनील चौधरी नागदा, कांतिलाल मूणत, महामंत्री शैलेष पीपाड़ा रतलाम, कोषाध्यक्ष संतोष चपलोत थांदला, सह कोषाध्यक्ष दीपक रूनवाल थांदला, संगठन मंत्री विनोद धोका अंकलेश्वर, राष्ट्रीय समंवयक अमित कुमठ इंदौर, राष्ट्रीय प्रवक्ता देवेन्द्र गादिया इंदौर सहित अन्य पदो पर विभिन्न समाजजनो की नियुक्ति की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!