मध्य प्रदेश

*केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले ने ‘रेवा शक्ति’ और ‘हृदय अभियान’ की प्रशंसा की* *हरदा कलेक्टर आदिय सिंह को दी शुभकामनाएं*

 

 

*केन्द्रीय मंत्री श्री आठवले ने ‘रेवा शक्ति’ और ‘हृदय अभियान’ की प्रशंसा की*
*कलेक्टर आदित्य सिंह को दी शुभकामनाएं*

रिपोर्टर:,यश पांडे

हरदा 5 फरवरी 2025/

जिला प्रशासन के नवाचार के रूप में प्रारम्भ ‘‘रेवा शक्ति अभियान’’ के तहत सिर्फ बेटी वाले परिवारों को स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, बस, होटल, रेस्टोरेन्ट, किराना, सुपरमार्केट आदि में डिस्काउंट की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास आठवले ने रेवा शक्ति अभियान के लिये कलेक्टर श्री आदित्य सिंह को शुभकामनाएं देते हुए इस अभियान की सराहना की है। केन्द्रीय मंत्री श्री आठवले ने अपने पत्र में ‘‘हृदय अभियान’’ के तहत कुपोषित बच्चों को चॉकलेट फ्लेवर्ड मोरिंगा पावडर और दूध का सेवन कराकर उन्हें सुपोषित करने के लिये भी कलेक्टर आदित्य सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और अभियान की सराहना की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!