मध्य प्रदेश

*ग्राम पिपल्या भारत में मंदिर की छत चबूतरे का था लोकार्पण शिलालेख में लिखे नामो को लेकर हुआ विवाद*….*भाजपा मंडल अध्यक्ष ने शिकायत को झूठा बताया* …..*कांग्रेस विधायक आर के दोगने ने सरपंच और जनपद सदस्य के साथ थाने पहुंचकर की शिकायत*

 

 

 

 

खिरकिया तहसील के ग्राम पिपल्या भारत में आज धार्मिक स्थल कहार वाले बाबा मंदिर की छत चबूतरे का लोकार्पण था
परंतु भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह राजपूत का सरपंच श्रीमती पूजा प्रवीण राजपूत जनपद सदस्य गोविंद राजपूत के बीच विवाद हो गया

और दोनो पक्ष थाने में पहुंच गए भाजपा मंडन अध्यक्ष के खिलाफ उपरोक्त पक्ष ने गाली गलोच और जान से मारने की धमकी की शिकायत की है
वही भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह राजपूत भी आज भाजपा कार्यकर्ताओ और ग्राम पिपल्या भारत के ग्रामीणों के साथ पहुंचकर अपने ऊपर हुई शिकायत को झूठा बताया और पुलिस को निष्पक्ष कार्यवाई करने के लिए ज्ञापन दिया
भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह राजपूत ने बताया छत चबूतरे के लिए उन्होंने दो लाख रुपए की राशि पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल से स्वीकृत करवाई थी और दो लाख रुपए खुद लगाए थे साथ ही भूमि भी दान की थी
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बताया इसमें विधायक आर के दोगने का योगदान नही है

 

देखे वीडियो

 

वही दूसरी तरफ सरपंच श्रीमती पूजा प्रवीण राजपूत ने भाजपा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत की विधायक आर के दोगने सरपंच और जनपद सदस्य के साथ आज हुई घटना के संबंध में छीपावड़ थाने में शिकायत करने पहुंचे थे जहा पर कांग्रेस विधायक आर के दोगने ने कार्यवाई नही होने पर थाना घेराव की चेतावनी दी है

सरपंच श्रीमती पूजा प्रवीण राजपूत ने आरोप लगाया की भाजपा मंडल अध्यक्ष ने अपने परिवार के लोगो के नाम ही इसमें शामिल किए है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!