*आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किल्लौद ब्लॉक के ग्राम गड़बड़ी में 27 फरवरी गुरुवार को*





आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

“राष्ट्रीय आयुष मिशन “राज्य वार्षिक कार्य योजना अंतर्गत आयुष चिकित्सा विहीन क्षेत्रों मे आयुष स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने हेतु संचालनालय आयुष निर्देशानुसार ऍव कलेक्टर महो.जिला खण्डवा के मार्गदर्शन में दिनांक 27.2.25गुरुवार को किल्लोद ब्लॉक के ग्राम गरबडी में प्राथमिक शाला के समीप आयुष (आयु. + होम्योपैथ))स्वास्थ्य शिविर का आयोजन प्रात:10 बजे से 2 बजे तक किया जाएगा जिसमें गंभीर, बोथिया, छनेरा, बिल्लोद के चिकित्सको द्वारा सेवाए दी जाएगी l
जिला आयुष अधिकारी डॉ.अनिल वर्मा द्वारा बतलाया गया कि इस शिविर में मधुमेह, उच्च रक्तचाप एनीमिया,कि नैदानिक जांच व जीवन शैली तथा मौसमी बीमारियों का आयुष विधा द्वारा रोगोपचार और योग प्रशिक्षक/विशेषज्ञ द्वारा बीमारियो के कारगर योगाभ्यास द्वारा स्वस्थ रहने के लाभ बताये जाएंगे l शिविर में किशोरी बालिकाओं, शिशुओं तथा गर्भवती महिलाओं के कुपोषण उपचार हेतु संपुष्टि योग की खीर बनाने की विधि और वातनाशक
तेल से मालिश कर स्वस्थ रहने की जानकारी दी जाएगी l शिविर में प्रकृति परीक्षण, आयुष क्योर, और एक जिला एक उत्पाद में सुरजना ,के पौधों का वितरण व लाभ बताया जाएगा l शिविर के नोडल अधिकारी डॉ. ईश्वरचंद पूरियां, और डॉ. रवीन्द्र जायसवाल रहेंगे l









