मध्य प्रदेश

*आचार्य श्री रामलालजी महाराज साहब के संयम के 50 वे स्वर्णिम पलो के साक्षी बने खिरकिया,चारूवा, कालधड़ सहित देश-विदेश के गुरुभक्त।* *केंद्रीय कानून संस्कृति मंत्री अर्जुनरामजी मेघवाल ने आचार्य श्री रामेश को वचन सिद्धि के दाता बताया।* *(देखे विडियो)*

 

 

*आचार्य श्री रामलालजी महाराज साहब के संयम के 50 वे स्वर्णिम पलो के साक्षी बने खिरकिया,चारूवा, कालधड़ सहित देश-विदेश के गुरुभक्त।
*केंद्रीय कानून संस्कृति मंत्री अर्जुनरामजी मेघवाल ने आचार्य श्री रामेश को वचन सिद्धि के दाता बताया।

*9 दीक्षा का अद्भुत भव्याति भव्य समोशरण सा दिव्य नज़ारा देख भावुक हुए भक्त गण।

*आचार्य श्री रामलालजी म.सा. एवं उपाध्याय श्री राजेश मुनिजी म.सा. ठाणा 45 एवं शासन दीपिका श्री चंद्रप्रभा श्री जी म.सा. ठाणा 69 कुल 114 चारित्रात्माओं के वंदन,दर्शन,सानिध्य का लाभ पाकर भक्तगणो ने अपने आप को पुण्यकृत माना।

*अभिरामम् पुस्तक के परिणाम प्राप्त होने पर सैकड़ों प्रतिभागियों को 25 लाख की राशि में से पुरुस्कार राशि प्राप्त हुई ।

*नोखा में हुआ बहुत कुछ अनोखा।

 

श्री श्वेतांबर जैन श्री संघ खिरकिया के तत्वाधान में आधा सैकड़ा से भी अधिक गुरुभक्तों का दल नोखा राजस्थान में विराज रहे व्यसनमुक्ति प्रणेता,भाग्य विधाता आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब एवं उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी महाराज साहब ठाणा 45 एवं चंद्रप्रभा श्री जी म.सा.ठाणा 69 सहित कुल 114 संत सतियाजी म.सा. के दर्शन,वंदन,प्रवचन एवं सानिध्य का लाभ लेने नोखा पहुंचे।
अखिल भारतवर्षीय साधुममार्गी जैन संघ के अंतर्गत महत्तम शिखर आयोजन समिति के तत्वाधान में श्री साधुमार्गी जैन संघ नोखा के आयोजन में आचार्य श्री रामलालजी म.सा. का 50 सुवर्ण दीक्षा महा महोत्सव के नोखा में अनोखे आयोजन के रूप में 7 फरबरी को 9 दिशाओं का पावन प्रसंग एवं अल्का वेद गुरु भक्ति की प्रस्तुति दी गई, 8 फरबरी को संघ की विभिन्न गतिविधियों की जानकारिया से अवगत कराया लोकसभा स्पीकर ओम विरला वर्चुअली जुड़े और गुरुदेव के ५० वे दीक्षा दिवस पर उपस्थित नहीं होने पर खेद प्रकट करते हुए गुरु के गुणगान किया।
गुरु राम के विराट व्यक्तित्व के बारे में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा आचार्य श्री रामलालजी म सा वचन सिद्धि के दाता है मेरा वर्ष 2019 का चुनाव बहुत मुश्किलों से भरा हुआ था।किंतु जब मै दर्शन करने आया तो गुरुदेव ने रिजल्ट आने से पूर्व लोकसभा सदस्य मेघवाल जी शब्द से संबोधित किया और मैंने समझ लिया कि अब मेरी जीत सुनिश्चित है।आज भी मुझे गुरुदेव के बहुमूल्य सद सानिध्य का 48 मिनिट लाभ मिला जिसमे देश हित,पर्यावरण संरक्षण, व्यसनमुक्ति,ग्लोबल वार्मिंग जैसे देश हित एवं जन हितैषी अभियान का सुंदर मार्गदर्शन प्राप्त कर गौरवान्वित हुआ इस अवसर पर मैं निवेदन करता हु कि अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ एवं सरकार कैसे साथ मिलकर जनउपयोगी कार्यों में आपके अभियान को साथ जोड़कर और कैसे अच्छा कर सकती है पूरे प्रोजेक्ट को तैयार कर आप डेलिगेशन लेकर दिल्ली पधारकर प्रधान सेवक मोदी से भेट कर आमंत्रण स्वीकार कीजिए।
प्रधानमंत्री मोदी ने भी आचार्य श्री जी की दीक्षा दिवस पर नमन करते हुए बधाई संदेश पत्र प्रेषित किया जिसका बाँचन लहर चंद जी सिरोहिया,जैन बैंगलोर सांसद ने
किया ओर कहा अपने हमे इस पावन अवसर पर बुलाया इस हेतु संघ का आभार।9 फरवरी को आचार्य श्री रामलालजी म सा का 50 वा दीक्षा दिवस को तप त्याग के साथ महत्तम संयमी दिवस के रूप में मनाया गया और नोखा ने १००८ लक्ष्य से भी अधिक दया कर गुरुभक्तों ने श्रद्धा भक्ति प्रकट की।
साथ ही गुरु के प्रति अहो भाव रखते हुए खिरकिया (गोपालपुरा)पारस चोरड़िया एवं पायल चोरड़िया,
सिवनी मालवा से उपस्थित खिरकिया समदड़िया परिवार के समधी कांतिजी मुणोत,समधन वंदनाजी मुणोत एवं जमाई अमनजी मुणोत आदि ने आचार्य देव,उपाध्याय प्रवर सहित संत सतियाजी के दर्शन,प्रवचन एवं सानिध्य का लाभ लिया एवं गुरु से मार्गदर्शन प्राप्त कर समकित ग्रहण कर अवसर का लाभ लिया।
इस अवसर निर्मल विनायक्या,प्रमोद भंडारी,नगिन कोटेचा,प्रकाश नहार,विमलजी समदड़िया,इंदर नहार,मोहन सोनी,रिंकू राजपूत,सुभाष चिलमेहता,ललित सुराणा, हेमन्त मांडोत,विजय चोरड़िया,राजकुमार बाफना,देवेन्द्र बाफना,महेंद्र रांका,रामेश्वर साकले,आशीष समदड़िया,रामेश्वर साकले,रितेश रांका,अंशुल नहार, पंकज भंडारी,पारस चोरड़िया,अनुज जैन,मैना चपलोद,सीमा चतर,मदनबाई बाफना,उज्जवला बाफना,शुभा बाफना,अर्चना बाफना, अनिता संचेती,अलपूजी जैन,सुशीला ललवानी,किरण चोरड़िया, कुसुमलताजी भंडारी कंचन भंडारी,छाया भंडारी, प्रियंका भंडारी,विधि भंडारी,वर्तिका भंडारी,दृष्टि भंडारी, रेणु गोखरू, प्रफुल्ला विनायक,अंगूरवाला नहार,आशा भंडारी,संगीता विनायक,रमीला चोरडिया,छाया सुराणा,ममता मांडोत,लिना दर्डा,बर्षा रांका,प्रिया लोढ़ा,रत्ना समदड़िया,पायल चोरड़िया,ऋषिका समदड़िया,भूमिका समदड़िया,लब्धी नहार,पीहू रांका आदि ने लाभ लिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!