*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत निःशुल्क सामुहिक विवाह कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री कमल पटेल* *वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान कर सुखी दांपत्य जीवन हेतु दीं शुभकामनाएं*









*हरदा, 18 जनवरी 2025, शनिवार//* मध्यप्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री श्री कमल पटेल शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के पीछे स्थित हेलीपैड ग्राउंड, हरदा में विशाल मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत आयोजित निःशुल्क सामुहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए तथा सभी वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान कर उनके सुखी दांपत्य जीवन हेतु शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी के प्रादेशिक नेतृत्व में नव दंपतियों के गृहस्थ जीवन को सुखमय और समृद्ध बनाने हेतु समाज में एकजुटता और सहयोग का संदेश रूपी यह विशाल और भव्य आयोजन विशेष रूप से सराहनीय है। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान कर सभी नवदंपतियों के खुशहाल जीवन हेतु शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेंद्र शाह जी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत जी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल जी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष श्री नितेश बादर जी आदि उपस्थित थे।








