क्राइम

*मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 8 प्रकरण दर्ज*

 

 

 

*मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 8 प्रकरण दर्ज*

हरदा 27 जनवरी 2025/

कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग के दल ने रविवार को शुष्क दिवस के अवसर पर मदिरा के अवैध निर्माण, संग्रहण व विक्रय के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी रीतेश कुमार लाल ने बताया कि आबकारी विभाग के दल ने वृत हरदा व टिमरनी के टंकी मोहल्ला, खेड़ीपुरा मोहला, पीलियाखाल, ग्राम बेड़ी, रेलवा राजपूत ढाबा, जलसा ढाबा मे दबिश दी। दबिश के दौरान कुल 22 पाव देशी शराब, 28 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब व 670 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 8 प्रकरण दर्ज किये गए। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 74140 रूपये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!