*आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब के 50 वे स्वर्ण दीक्षा महा महोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आज रविवार को श्वेतांबर जैन मंगलीक भवन में 11:00 बजे से प्रारंभ होगा।*







आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब के 50 वे स्वर्ण दीक्षा महा महोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रविवार को श्वेतांबर जैन मंगलीक भवन में 11:00 बजे से प्रारंभ होगा।
खिरकिया: आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब के 50 में स्वर्ण दीक्षा महा महोत्सव के उपलक्ष्य में बघेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एवं श्री श्वेतांबर जैन श्री संघ के संयुक्त तत्वाधान में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन दिनांक १९/०१/२०२५ दिन रविवार सुबह ११ बजे से श्री श्वेतांबर जैन मांगलिक भवन खिरकिया में रखा गया है। भगवान महावीर के सिद्धांतो जैसे जियो और जीने दो की पालना करने वाले अपनी आत्मा के तुल्य सभी की आत्मा को समझने वाले,व्यसन मुक्ति के प्रबल प्रेरक आचार्य श्री रामलालजी महाराज साहब के ५० वे सयमी दिवस के पूर्व जनता की सेवार्थ,मानव सेवा ही माधव सेवा की युक्ति को चरितार्थ करते हुए महत्तम महोत्सव शिखर आयोजन समिति खिरकिया-श्री श्वेतांबर जैन श्री संघ खिरकिया के आयोजन में भोपाल,इंदौर एवं हरदा के डॉक्टर अपनी अनमोल सेवाएं प्रदान करेंगे। इसमें मुख्य रूप से हड्डी रोग विशेषज्ञ स्पाइन सर्जन डॉ.अनिल पांडे इंदौर, लिवर एवं पेट रोग विशेषज्ञ डॉ.अंकुर पाठक भोपाल, डॉ. आदर्श शुक्ला एम.डी.भोपाल, डॉ.स्नेहा निनामा जनरल सर्जन एवं कैंसर सर्जन भोपाल, डॉ. प्रांजल सोनी मुख एवं दंत रोग विशेषज्ञ इंदौर, डॉ.विशाल सिंह बघेल मधुमेह एवं हृदय रोग विशेषज्ञ हरदा, डॉ.अंशुम राठी हड्डी रोग एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ हरदा, डॉक्टर शैली माहेश्वरी राठी हृदय रोग की प्रथम सुपर स्पेशलिस्ट हरदा, डॉ. यशली ठाकुर राजपूत स्त्री-प्रसूति एवं निःसंतानता रोग विषेषज्ञ आदि के अलावा स्थानीय डॉक्टर्स एवं मेडिकल संचालको की अमूल्य सेवाए रहेंगी।साथ ही स्त्री रोग से संबंधित समस्याएं, हृदय रोग,मधुमेह (शुगर), हड्डी रोग,ब्लड प्रेशर की समस्या, सांस की तकलीफ,पीठ दर्द, साईटिका,गैस,कब्ज,पेट की समस्या,गठान,कैंसर हर्निया, पाईल्स,थायराइड,बुखार,मौसमी बीमारियां आदि से संबंधित परामर्श भी दिया जावेगा। अतः संबंधित व्यक्ति शिविर का लाभ लेवे अन्य को भी सूचित करे एवं सेवा में सहभागी बने।
आयोजक :- महत्तम शिखर आयोजन समिति, श्री श्वेतांबर जैन श्री संघ खिरकिया।
निवेदक – निर्मल विनायक्या, सुगनचंद भंडारी,प्रमोद भंडारी, श्रेणिक भंडारी, आशीष समदड़िया, पंकज सांड, महेंद्र खनूजा,आशीष अग्रवाल, गिरिराज महेश्वरी, खिरकिया कीर्ति पाटनी हरदा।








