धर्म

*आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब के 50 वे स्वर्ण दीक्षा महा महोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 350 मरीजों का स्वास्थ परिक्षण खिरकिया में किया गया। (देखे वीडियो)*

 

 

आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब के 50 वे स्वर्ण दीक्षा महा महोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 350 मरीजों का स्वास्थ परिक्षण खिरकिया में किया गया।

खिरकिया: आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब के 50 वे स्वर्ण दीक्षा महा महोत्सव के उपलक्ष्य में बघेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एवं महत्तम शिखर आयोजन समिति – श्री श्वेतांबर जैन श्री संघ खिरकिया के संयुक्त तत्वाधान में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन दिनांक १९/०१/२०२५ दिन रविवार को श्री श्वेतांबर जैन मांगलिक भवन खिरकिया में रखा गया। इस आयोजन में लगभग 350 मरीजों के स्वास्थ का परीक्षण कर उन्हे निःशुल्क दवाईयां वितरित की गई साथ ब्लड प्रेशर,ब्लड शुगर एवं ई.सी.जी. की जांच आदि निःशुल्क की गई।उपस्थित सभी डॉक्टरो का सम्मान तिलक लगाकर,दुपट्टा एवं स्मृति प्रतीक चिह्न देकर श्री श्वेतांबर जैन श्री संघ के सदस्यों एवं गणमान्य प्रबुद्ध नागरिकों के द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर विशाल सिंह बघेल ने अपने उद्बोधन में आचार्य श्री रामलालजी म.सा.के गौरव शाली 50 वे संयमी जीवन प्रकाश डालते हुए कहा कि गलत खान पिन एवं गलत जीवन शैली के कारण बीमारियां उत्पन्न होती है।जैन धर्म के मौलिक सिद्धांतो की व्याख्या करते हुए कहा स्वस्थ रहने के लिए रात्रि में आहार का उपयोग नहीं करना चाहिए।

मुख्य रूप से लिवर एवं पेट रोग विशेषज्ञ डॉ.अंकुर पाठक भोपाल, डॉ. आदर्श शुक्ला एम.डी.भोपाल, डॉ.स्नेहा निनामा जनरल सर्जन एवं कैंसर सर्जन भोपाल,डॉ.प्रांजल सोनी मुख एवं दंत रोग विशेषज्ञ इंदौर, डॉ.विशाल सिंह बघेल मधुमेह एवं हृदय रोग विशेषज्ञ हरदा, डॉ.अंशुम राठी हड्डी रोग एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ हरदा,डॉ. यशली ठाकुर राजपूत स्त्री-प्रसूति एवं निःसंतानता रोग विषेषज्ञ, डॉ.दीपक तिवारी नेत्र रोग विशेषज्ञ आदि के अलावा उपस्थित स्थानीय डॉक्टर्स व्रजभूषण विश्नोई,रमेश शाह,आर.के.विशकर्मा, उमेश शर्मा,अखिलेश राजपूत, आलोक हीरा,रितेश देशमुख का भी सम्मान किया गया। मेडिकल संचालको ने अमूल्य सेवाए प्रदान की। पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष दीपक नेमा ने कहा की एसे शिविरो का आयोजन होते रहना चाहिए जिससे मरीज लाभान्वित हो सके इसके लिए श्री श्वेतांबर जैन श्री संघ एवं बघेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की सराहना की।
इस कार्यक्रम का मंगलाचरण नवकार महामंत्र के साथ मौसमी मुणोत,रत्ना समदड़िया ने किया,कार्यक्रम का संचालन आशीष समदडिया ने किया, आभार श्री श्वेतांबर जैन श्री संघ के पूर्व कोषाध्यक्ष एवं साधुमार्गी जैन संघ के पूर्व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य निर्मल विनायक्या ने माना।स्वागत गीत समता महिला मंडल की प्रमिला भंडारी,प्रियंका भंडारी ने किया।कार्यक्रम का आयोजन महत्तम शिखर आयोजन समिति, श्री श्वेतांबर जैन श्री संघ खिरकिया एवं बघेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर हरदा के सयुक्त तत्त्वाधान में किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!